Corona Virus पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी- पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन, ये कर्फ्यू ही है...

नई दिल्ली :  
कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार देर रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि रात 12 बजे से लेकर तीन हफ्ते तक देश पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान आपको घरों से नहीं निकलना है, क्योंकि कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए यह लॉकडाउन जरूरी है. उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ लॉकडाउन ही नहीं, बल्कि यह कर्फ्यू है.

घर में ही रहना है चाहे जो भी हो जाए : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना से तभी बचा जा सकता है जब लक्ष्‍मण रेखा न लांघा जाए. इसके फैलने की चैन को रोकना है. भारत आज उस स्‍टेज पर है, जहां हमारे आज के एक्‍शन तय करेगा कि हम इसे कैसे रोक सकते हैं. जब तक देश में लॉकडाउन की स्थिति है, हमें अपना वचन निभाना है. घरों में रहते हुए उन लोगों के बारे में सोचिए, जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस महामारी से एक-एक जीवन को बचाने के लिए अस्‍पताल में काम कर रहे हैं.

तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्‍या पहले एक लाख पहुंचने में 67 दिन लगे, लेकिन दूसरे लाख पहुंचने में सिर्फ 11 दिन और 3 लाख पहुंचने में केवल 4 दिन लगे. आप इसी बात से इसके संक्रमण का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी तेजी से अपना पांव पसार रहा है.

कोरोना - 'को - कोई, रो - रोड़ पर , ना - ना निकलें'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बैनर को लेकर दिखाते हुए कहा, मुझे एक बैनर पहुत पसंद आया. बैनर में कोरोना को अलग-अलग समझाया गया था. जिसके अनुसार को - कोई, रो - रोड़ पर , ना - ना निकलें.
और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar