दिल्ली विधानसभा चुनाव : अलका लांबा से आप कार्यकर्ता ने की बदसलूकी

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान यहां की चांदनी चौक सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने शनिवार को मतदान केन्द्र के सामने उनके साथ हुए दुर्व्यवहार करने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के एक आरोपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। यह घटना उनके निर्वाचन क्षेत्र में उस समय हुई जब वह अपना वोट डालने के लिए आई थी। सुश्री लाम्बा ने मजनूं का टीला में मतदान केन्द्र के सामने आप कार्यकर्ता पर थप्पड़ मारने को प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बीच बचाव किया। उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
 
वीडियो में देखा गया है कि लाम्बा आप के कार्यकर्ता पर हाथ उठाते हुई दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आप कार्यकर्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार को मतदान केन्द्र में जाने से पहले पहचान पत्र नहीं ले जाने को कहा कि जिसमें कांग्रेस का चुनाव चिह्न दिखाई दे रहा था। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह चुनाव आयोग में सुश्री लांबा के खिलाफ मामला दर्ज करायेंगे। लांबा ने टैगोर गार्डन एक्सटेंसन के मतदान केन्द्र संख्या 161 में मतदान किया। वह चांदनी चौक से आप के उम्मीदवार प्रहृाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी  उम्मीवादर सुमन गुप्ता के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
और नया पुराने