
उन्होंने बताया कि भारत बंगलादेश भूमि समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बंगलादेश के 53 भाग भारत मे शमिल किये गए थे। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 7 के तहत 14864 बंगलादेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई। राय ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन में दिल्ली में 66 स्थानों पर धरने, रैलियां और आंदोलन हुए जिसमें 11 मामले दर्ज किए गए और 99 लोग गिरफ्तार किए गए। अब तक 77 लोगों को रिहा किये गए हैं।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा कानून के तहत 444 लोगों के खिलाफ नजरबंदी के आदेश दिए गए जिनमे 389 लोग नजरबन्द किये गए। रेड्डी ने एक अन्य सवाल में बताया कि देश मे 70 लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक 18 झारखंड में एवं 17 असम में तथा 12 जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में शामिल हैं।