DELHI: केंद्रीय बजट से पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों से मिले

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय बजट से पहले नीति आयोग में देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ आर्थिक हालात पर बैठक की है। आगामी आम बजट 2020-21 को देखते हुए बैठक में अर्थव्यवस्था में मंदी की स्थिति पर गंभीर चर्चा भी हुई। इस पर अर्थशास्त्रियों के सुझाव भी लिए गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और नितिन गडकरी भी मौजूद थे। आपको बताते जाए कि मोदी सरकार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बजट प्रस्ताव तैयार करने में जुटी है। आम बजट 1 फरवरी 2020 को पेश होना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने