ISIS के 3 आतंकी गिरफ्ता, दिल्ली-NCR को दहलाने की रच रहे थे साजिश

नई दिल्ली :  
देश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े तीन आतंकी को गिरफ्तार किया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है.  गुरुवार सुबह दिल्ली के वजीराबाद में फायरिंग के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उन्हें पहले क्रिमिनल्स बता रही थी. लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों अपराधियों का संबंध आईएसआईएस से है. 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आतंकवादी दिल्ली-एनसीआर में बड़े हमले करने की फिराक में थे. ये आतंकवादी नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे. पुलिस ने आगे बताया कि पकड़े गए आतंकवादी विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे.
बता दें कि दिल्ली में अगले महीने में विधानसभा चुनाव है. वहीं सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन भी हो रहे हैं. साथ ही जेएनयू में हुए हमले के खिलाफ छात्र प्रदर्शन भी कर रहे हैं.  ऐसे में आतंकवादियों अपने मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं. वो आतंकी हमला कर सकते हैं. लेकिन दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी से तीन आतंकवादी पकड़े गए हैं और जल्द दिल्ली में इनके आने का पता चल जाएगा. फिलहाल दिल्ली पुलिस इनसे कड़ाई से पूछताछ कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने