उपाय: कुंडली में बढ़ रहा है बुध दोष तो आज के दिन जरुर करें ये एक काम

कुंडली में ग्रहों की चाल बदलती रहती है, जिसका असर हमारे जीवन में भी देखने को मिलता है। सभी जानते हैं कि बुधवार का दिन भगवान गणेश जी की पूजा और बुध ग्रह के लिए शुभ माना जाता है। वैसे तो आपने बहुत से उपायों को किया होगा लेकिन आज हम आपको कुंडली में बुध ग्रह के दोष से मुक्त होने के कई उपाय बताएंगे-
उपाय-
- बुधवार के दिन स्नान कर मंदिर में गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। 
- बुधवार के दिन चांदी या कांस्य के गोल टुकड़े को हरे रंग के कपड़े में लपेट कर जेब में रखें या अपनी भुजा पर बांध लें।
- अगर आप पर बुध दोष का प्रभाव है तो आपको सबसे छोटी उंगली में पन्न रत्न धारण करना चाहिए। पर इससे पहले ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लें। 
- गणपति को मोदक बेहद पसंद है, ये तो आप जानते ही हैं। अगर आप बुधवार के दिन शि‍व पुत्र को मोदक का भोग लगाएं तो बुध ग्रह के दोष दूर हो सकते हैं।
- बुधवार के दिन किसी किन्‍नर को हरे रंग के वस्त्र देना शुभ होता है। इससे कुंडली में बुध का शुभ प्रभाव मिलता है।
- बुधवार के दिन गाय को हरी घास खि‍लाने से भी गणपति की कृपा होती है और बुध दोष का प्रभाव कम होता है। 
- बुधवार के दिन गणपति को सिंदुर चढ़ाएं। इससे सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने