जबलपुर: माँ रेवा के आँचल को तार तार कर रहा था रेत माफिया 6 नावे मौके पर नष्ट

रेत के अवैध उत्खनन को रोकने कलेक्टर भरत यादव के निर्देश पर की जा रही कार्यवाही के तहत बुधवार को खनिज विभाग के अमले द्वारा ललपुर में नर्मदा नदी से रेत का अवैध खनन करते पाये जाने पर 6 किस्तीयों को मौके पर ही विनिष्ट कर पानी में डुबो दिया गया । कार्यवाही में खनिज विभाग की टीम तथा होमगार्ड्स का दल शामिल रहा। कार्यवाही करने गए दल को देखकर अवैध उत्खनन में लिप्त लोग मौके से भाग खड़े हुए । खनिज विभाग द्वारा इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar