वास्तुशास्त्र के ये 12 नियम, पालन करने पर नहीं होती पैसों की कमी

वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ आसान नियमों को अपनाकर कई तरह की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। वास्तु के नियमों का पालन करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ नियम।

1- तिजोरी या आलमारी में कीमती सामान और पैसे रखा जाता है। वास्तु के नियम के अनुसार तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू या गंदा समान नहीं रखना चाहिए। झाडू को राहु का प्रतीक माना जाता है जो धन की हानि करवाता है।
2- घर पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कम से कम हफ्ते में एक दिन पानी में नमक मिलाकर पोछा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर पर खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।
3- पूजा स्थल का स्थान कभी भी शयनकक्ष में नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा होने से घर में कलह और आर्थिक परेशानियां आती हैं।
4- घर के ईशान कोण जिसे पूर्व-उत्तर की दिशा भी कहते हैं वहां पर किसी पात्र में नमक भरकर रखें। ऐसा करने से घर से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।
5- घर के ईशान कोण जिसे पूर्व-उत्तर की दिशा भी कहते हैं वहां पर किसी पात्र में नमक भरकर रखें। ऐसा करने से घर से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है।
6- घर के अंदर कभी भी बोनसाई और कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
7- घर के उत्तर- पूर्वी हिस्सों में कभी भी भारी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है
8- बिस्तर के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे रोग और मानसिक परेशानियां आती हैं।
9- देवी- देवताओं की खंडित मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।
10- बंद और टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।
11- उत्तर-पश्चिम दिशा में अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस दिशा का सीधा संबंध पैसों और तरक्की से होता है।
12- पूजा और दान के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए।
    



ज्योतिषाचार्य
पंडित दया शंकर मिश्रा 
9300049887
9b/2 सिविक सेन्टर JDA काम्प्लेक्स जबलपुर (म.प्र.)



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar