इमरान खान ने फिर छेड़ा युद्ध राग

लाहौर । कश्मीर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी से बौखलाया पाक युद्ध की चेतावनी दे रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर कहा कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। रक्षा और शहीद दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में इमरान ने कहा कि, भारत के साथ 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों के बलिदानों को याद करने के लिए यह दिवस हर साल मनाया जाता है। पाकिस्तान अपने दुश्मन देश के साथ फिर से उसी तरह की स्थिति का सामना कर रहा है, दुश्मन देश नियंत्रण रेखा पर आक्रामकता दिखा रहा है और कश्मीर की स्थिति बदल रही है। पाकिस्तान के लिए कश्मीर गले की हड्डी बना हुआ है। कश्मीर की स्थिति बदलने से पाकिस्तान की सुरक्षा और अखंडता को चुनौती मिलती है। खान ने अपने संदेश में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों पर आतंक का शासनकाल चल रहा है। सेना के मीडिया विंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इमरान खान और बाजवा ने नियंत्रण रेखा के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया है। उनके साथ रक्षा मंत्री परवेज खट्टक और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar