चाय की दुकान में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चार की मौत, दो घायल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर में तेज रफ्तार ट्रक चाय की दुकान में जा घुसा. ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए.  रविवार रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और यह 512 नेशनल हाइवे पर स्थित एक टी स्टॉल में घुस गया. 
गंगरामपुर स्थित इस टी स्टॉल में जब तेज रफ्तार ट्रक टी स्टॉल से टकराया तो उस दौरान वहां 6 लोग चाय पी रहे थे. सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत गई. हादसे में घायल दो लोगों को मालदा कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. 
मृतक में दो की पहचान सिविक वालंटियर के तौर पर हुई है जबकि अन्य दो स्थानीय निवासी हैं. दोनों घायलों की पहचान सिविक वॉलंटियर के तौर पर हुई है. 

ट्रक का ड्राइवर मौके से फारार हो गया. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और भगोड़े ड्राइवर को पकड़ने की कोशिशें शुरू कर दी है. 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar