घुसपैठ के लिए LoC से सटे पाकिस्तान के सारे लॉन्च पैड आतंकियों से भरे हुए हैः भारतीय सेना

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने में लगा हुआ है. लेकिन जम्मू कश्मीर में तैनात भारतीय सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के चलते पाकिस्तान अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा है. भारतीय सेना ने आज बताया कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार घुसपैठ की कोशिश हो रही है. सेना की नॉर्दन कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजी मुनीर खान ने श्रीनगर में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 
सेना ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से हर दिन घुसपैठ की कोशिश हो रही है. हमने दो आतंकियों के गिरफ्तार किया है दोनों लश्कर से जुड़े है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने आतंकियों के कबूलनामें का वीडियो भी दिखाया. इस वीडियो में हमले के बारे में बता रहे हैं आतंकी. सेना ने कहा कि पीओके में पाकिस्तान के सभी लॉन्चिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकी घुसपैठ की फिराक में है.
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar