केंद्र और प्रदेश के राजनेताओं का जबलपुर आगमन

केन्द्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री  प्रहलाद पटेल का शनिवार 27 जुलाई की सुबह 7.55 बजे नई दिल्ली से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। पटेल यहां दोपहर 12 बजे शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण समारोह एवं विशिष्ट भूतपूर्व छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे तथा दोपहर 2 बजे कार द्वारा गोटेगांव प्रस्थान करेंगे। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री पटेल गोटेगांव से शाम 6 बजे वापस जबलपुर आयेंगे तथा यहां से शाम 6.45 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।
प्रदेश के सामाजिक न्याय, नि:शक्तजन कल्याण तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखन घनघोरिया का शनिवार 27 जुलाई की सुबह भोपाल से इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। घनघोरिया यहां दोपहर 12 बजे शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित स्वर्ण पदक अलंकरण एवं विशिष्ट भूतपूर्व छात्रों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
प्रदेश के वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री तरूण भनोत का शुक्रवार 26 जुलाई की रात 9 बजे अमरकंटक एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar