कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद ने बढ़ाई फीस

मुंबई । कबीर सिंह शाहिद कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को फेमिनिट्स की किरकिरी झेलनी पड़ी लेकिन दर्शक लगातार इसे देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन 250 करोड़ का आंकड़ा छूने वाला है। इसी बीच खबर आ रही है कि शाहिद कपूर ने अब अपनी फीस बढ़ा दी है। कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब फिल्म के लिए वह करीब 35 करोड़ रुपए लेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार इतनी रकम शाहरुख खान, रितिक रोशन, रणबीर कपूर जैसे ऐक्टर्स को दी जाती है। कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। शाहिद भी इन दिनों फिल्म की सफलता का जश्न मना रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar