जबलपुर शासकीय आदर्श आईटीआई जबलपुर में कैंपस इंटरव्यू 12 जुलाई को

शासकीय आदर्श आईटीआई जबलपुर में किसी भी व्यवसाय से आईटीआई उत्तीर्ण एवं 12 वीं उत्तीर्ण  प्रशिक्षार्थियों के लिए 12 जुलाई को प्रात: 10:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया गया हैI
आईटीआई प्राचार्य आर.के. कोष्टी ने बताया कि में. श्रीराम पिस्टन & रिंग्स लिमिटेड, राजस्थान द्वारा नीम (एनईईएम) ट्रेनी हेतु सीधे साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा I प्लेसमेंट ऑफीसर ललित डेहरिया ने बताया कि तीन वर्ष का नीम प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षार्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा एवं प्रशिक्षण के दौरान 9 हजार रूपए प्रतिमाह मासिक वेतन के साथ-साथ अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जावेंगीI सभी इच्छुक पुरुष प्रशिक्षार्थी जिनकी अधिकतम आयु 30 वर्ष है, अपने साथ बायोडाटा, 12वीं, आईटीआई की मार्कशीट, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज़ फोटो के साथ शासकीय आदर्श आईटीआई, माढोताल में नियत तिथि व समय पर उपस्थित होवेंI

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar