महिलाकर्मियों की संख्या दोगुनी करेगा फेसबुक

नई दिल्ली | अगले 5 साल में फेसबुक ने दुनिया भर में महिला कर्मचारियों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी ने तय किया है कि वह अमेरिका में अश्वेत एवं हिस्पैनिक कर्मचारियों की संख्या को भी दोगुनी करेगी। कंपनी ने संगठन के नए विविधता लक्ष्यों के तहत यह तय किया है। सोशल मीडिया कंपनी चाहती है कि अमेरिका में सामाजिक व आर्थिक रूप से कम प्रतिनिधित्व वाले समूह को वह 2024 तक अपने कार्यबल में आधी हिस्सेदारी सुनिश्चित करे। फेसबुक अपनी वार्षिक विविधता रिपोर्ट के साथ नए लक्ष्य भी जारी किए हैं। फेसबुक की मुख्य विविधता अधिकारी मैक्सिन विलियम्स ने कहा कि उनके कुल कर्मचारियों में महिला कर्मचारियों का अनुपात 36.9% है जो बीते वर्ष 36.3% पर था। वरिष्ठ नेतृत्व स्तर पर महिलाओं का अनुपात 32.6% है, जो पिछले साल 30 फीसदी था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar