मध्यप्रदेश: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2जुलाई

प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों के लिए पहले चरण कीप्रवेश प्रक्रिया में शुल्क जमा करने की तिथि को 2 जुलाई तक बढ़ाया गया है। पूर्व मेंशुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक जुलाई निर्धारित की गई थी।
              आयुक्त उच्च शिक्षा राघवेंद्र सिंह ने सभी शासकीयअशासकीयमहाविद्यालय के प्राचार्यो को निर्देश दिये हैं कि स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थियों केदस्तावेजों का सत्यापन एवं शुल्क लिंक इनिशिएट करने का कार्य2जुलाई तक पूर्णकरें। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन समय के बाद भी दस्तावेजों का सत्यापन एवं शुल्ककाउंटर संचालित रहेंगेजिससे महाविद्यालय में उपस्थित अंतिम विद्यार्थी की प्रवेशप्रक्रिया की कार्यवाही भी पूर्ण हो सकेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने