नुसरत जहां की ये तस्वीरें फिर छाई सोशल मीडिया पर

नई दिल्‍ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद और एक्‍ट्रेस नुसरत जहां लोकसभा चुनाव में टिकट पाने से लेकर संसद में अपनी शपथ लेने तक सुर्ख‍ियों में छाई हुई हैं. पहले उनका ग्‍लैमर की दुनिया से आकर सांसद बनना और उसके बाद शादी के बाद पहली बार सांसद के रूप में शपथ लेना खूब खबरों में छाया रहा. खासकर शादी के बाद उनका साड़ी, बिंदी और सिंदूर मुस्‍ल‍िम उलेमाओं को पसंद नहीं आया है. इसी दौरान नुसरत द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई उनकी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है. नुसरत ने हाल में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की है. बता दें नुसरत जहां बंगाल की मशहूर अदाकारों में से एक हैं. नुसरत ने पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट पर तृणमूल कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था और उन्होंने यहां 350369 वोट से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की.वहीं, तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने रविवार को अपनी दोस्त और साथी सांसद नुसरत जहां का समर्थन करते हुए कहा कि हर किसी के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान होना चाहिए और महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए.मिमी ने कहा, "मैंने अपनी दोस्त का समर्थन किया है और आगे भी ऐसा करती रहूंगी, चाहे वह सिंदूर लगाएं या चूड़ा पहनें. हर किसी की व्यक्तिगत जिंदगी का सम्मान होना चाहिए. हमें तो जींस पहनने के लिए ट्रोल कर दिया गया था. महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और हम भारत का प्रतिनिधित्व करतीं हैं."25 जून को संसद में शपथ ग्रहण समारोह में शादी के बाद के नुसरत जहां के 'गैर इस्लामी' पहनावे की आलोचना करते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक समूह ने संसद की नव-विवाहित सदस्य के खिलाफ फतवा जारी किया थाअभिनेत्री से नेता बनी नुसरत ने 19 जून को व्यापारी निखिल जैन से शादी की.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar