BreakUp की खबरों के बीच बॉयफ्रेंड के साथ वर्कआउट करती दिखीं सुष्मिता

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल पिछले कुछ दिनों से खबरों बने हुए हैं. चर्चा थी कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और शायद इस सेलिब्रेटी कपल का ब्रेकअप हो गया है. सुष्मिता और रोहमन ने इन बातों का खंडन करते हुए अपनी एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. बता दें कि रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर कुछ पोस्ट शेयर किए थे जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप के बारे कुछ बातें लिखीं जिन्हें पढ़कर ऐसा लग रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. 
इसी बीच सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ नई वर्कआउट फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये लड़का लीन है और मैं मीन हूं. इसी के साथ सुष्मिता ने रोहमन को आई लव यू बोलते हुए पोस्ट में टैग भी किया है.
बता दें कि रोहमन ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये पोस्ट लिखी थी कि अगर आपको ये लगता है कि किसी के साथ रिलेशनशिप में आकर सिर्फ आप उस रिश्ते में योगदान दे रहे हो तो ऐसा नहीं है. इसी के साथ रोहमन ने लिखा कि सुनो मैं तुमसे बात कर रहा हूं. मुझे बताओ तुम्हें क्या चीज परेशान कर रही है? मैं यही हूं अगले 24 घंटे. मुझसे बात करो.
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. बीते साल से सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं. इस बात का सबूत उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर आए दिन देखने को मिल ही जाता है. दोनों के बीच रिश्ता कितना मजबूत यह बात वह इन दोनों की साथ में ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आता है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar