मंडी समिति सिहोरा के वार्ड एवं ग्रामों की प्रकाशित सूची के बारे में 10 जुलाई तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

 जबलपुर जिले को कृषि उपज मंडी समिति सिहोरा के अंतर्गत मंडी समितियों के आगामी निर्वाचन हेतु मंडी क्षेत्र सिहोरा की गठित व विभाजित की गई कृषक, व्यापारी व हम्माल तुलावटियों की तथा विभाजित वार्ड एवं ग्रामों के नाम की सूची के प्रारूप प्रकाशन पर दस जुलाई तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएंगी एवं दावे-आपत्तियों का निराकरण 18 जुलाई तक किया जाकर वार्ड विभाजन की सूची का अंतिम प्रकाशन 24 जुलाई को किया जाएगा।      रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (मंडी निर्वाचन) एवं तहसीलदार सिहोरा के मुताबिक वार्ड विभाजन के ग्रामों की सूचियाँ तहसील कार्यालय सिहोरा एवं मझौली, जनपद पंचायत कार्यालय सिहोरा एवं मझौली तथा कृषि उपज मंडी समिति सिहोरा कार्यालय के सूचना फलक पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि दावे-आपत्तियां निर्धारित समय-सीमा में कार्यालय तहसीलदार सिहोरा में प्रस्तुत करनी। समय-सीमा उपरांत दावे-आपत्तियां स्वीकार नहीं
की जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar