जबलपुर,उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत होंगे ऑगनवाड़ी स्तर तक कर्मचारी-अधिकारी

प्रदेश में बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे दस्तक अभियान की रोजाना की गतिविधियों को ’मॉनीटरिंग टूल’ साफ्वेयर में रिकार्ड किया जा रहा है। अभियान में परफारर्मेंस के आधार पर जिलों की रैंकिंग होगी और श्रेष्ठतम जिले को पुरस्क़ृत भी किया जाएगा। परफारर्मेंस का आंकलन 100 बिन्दु के सूचकांक में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। गतिविधि-वार अंक निर्धारित किए गये हैं।
मिशन संचालक छवि भारद्वाज ने प्रोत्साहन राशि के संबंध में बताया कि 3 राज्य स्तरीय पुरस्कार कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिए होंगे। राज्य स्तरीय तीन पुरस्कारों में पहला 2 लाख, दूसरा एक लाख और तीसरा 50 हजार रूपये है। संभाग स्तर पर क्रमशः एक लाख और 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि का प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार स्वास्थ्य सेवाएँ, संयुक्त संचालक महिला-बाल विकास और संयुक्त संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास को दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास कैडर के लिए 2 लाख 40 हजार का पहला, एक लाख 20 हजार का दूसरा और 60 हजार का तीसरा पुरस्कार सी.एम.एच.ओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, जिला एम.एण्ड.ई. अधिकारी और जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर के बीच समान रूप से प्रदान किया जाएगा। ए.एन.एम., आशा अथवा आशा सहयोगिनी और आगंनवाणी कार्यकर्ता को एक लाख 50 हजार प्रोत्साहन राशि के तीन पुरस्कार दिए जायेंगे।
मिशन संचालक ने संभाग एवं जिला अधिकारियों से कहा है कि दस्तक मॉनीटरिंग टूल में रोजाना चिन्हांकित बच्चों और उन्नत उपचार के लिए रेफर बच्चों की नामजद जानकारी दर्ज करवायें। दस्तक अभियान 20 जुलाई तक चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने