दस्तक अभियान में जबलपुर संभाग की धूम


संभाग के पांच जिले प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में 10 जून से शुरू किए गए दस्तक अभियान की अब तक की प्रगति व उत्कृष्ट उपलब्धियों की दृष्टि से प्रदेश भर में जबलपुर संभाग के पांच जिले प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल हैं।
      संभागायुक्त राजेश बहुगुणा द्वारा दस्तक अभियान की निरंतर समीक्षा की वजह से राज्य शासन के इस अभियान में जबलपुर संभाग अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों की वजह से प्रदेश में अपनी विशिष्ट छवि बना सका है। राज्य शासन द्वारा दस्तक अभियान के अब तक के क्रियान्वयन के आधार पर जारी रैंकिंग में संभाग का जबलपुर जिला प्रदेश भर में अव्वल रहा। जबकि डिंडौरी जिला दूसरा, मण्डला ने आठवां, सिवनी ने नवमा और बालाघाट जिले ने प्रदेश में दसवां स्थान अर्जित किया है।
      प्रदेश स्तर पर गतिविधिवार निर्धारित मूल्यांकन में जबलपुर संभाग के जबलपुर जिले ने 76.48 अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। जबकि डिंडौरी को 74.27 अंक, मण्डला को 63.63, सिवनी को 63.46 और बालाघाट जिले को 62.64 अंक मिले हैं।
      दस्तक अभियान में रोजाना की गतिविधियों को मॉनीटरिंग टूल साफ्टवेयर में रिकार्ड किया जाता है। अभियान में परफार्मेंस के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है। परफार्मेंस का आकलन 100 बिंदुओं के सूचकांक में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है। गतिविधिवार उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंक निर्धारित किए गए हैं। अभियान 20 जुलाई तक जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar