मध्य प्रदेश में अब होगा कुत्तों का तबादला

भोपालः मध्य प्रदेश में प्रशासनिक कर्मचारियों के बाद अब कुत्तों के तबादले का भी दौर शुरू हो गया है. मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पीटीएस डॉग 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के कुल 46 कुत्तों के ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है. इन कुत्तों के साथ ही उनके हैंडलर्स का भी ट्रांसफर किया गया है. बता दें कमलनाथ सरकार ने जिन 46 कुत्तों का ट्रांसफर किया है उनमें स्निफर, नार्को और ट्रेकर डॉग्स शामिल हैं.
दरअसल, पुलिस विभाग के डॉग हैंडलर्स के तबादले किए गए हैं, ऐसे में सरकार को उनके साथ उनके डॉग्स को भी इधर से उधर-उधर करना पड़ा. ताकि डॉग्स को संभालने में किसी तरह की दिक्कत न हो. कुत्तों के तबादले की इस लिस्ट में खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला भी अछूता नहीं रह गया है. बता दें छिंदवाड़ा से डफी नाम के जिस स्निफर डॉग का ट्रांसफर किया गया है, वह अब से मुख्यमंत्री आवास में अपनी सेवाएं देगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar