जबलपुर: प्रत्येक गाँव तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना राज्य की प्राथमिकता

गाँव तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना राज्य की प्राथमिकता मेंशामिल है। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान(एआईजीजीपीएके महानिदेशक श्री आरपरशुराम ने 'असरदार परिवर्तन-टिकाऊपरिणामव्याख्यानमाला में 'काम्प्रेहेन्सिव हीलकेयर फॉर रूरल पुअरविषय पर विचारव्यक्त करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जन-स्वास्थ्य सहयोग संस्था केअनुभवों से अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन संस्थान लाभान्वित होगा। इस संस्थान नेगाँवों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने में उल्लेखनीय कार्य किया है।
जन-स्वास्थ्य सहयोग गनयारी (बिलासपुरके सह-संस्थापक डॉरमनकटारिया ने बताया कि नई दिल्ली स्थित एम्स के 6 चिकित्सकों द्वारा यह संस्थान वर्ष1999 में स्थापित किया गया। संस्थान ने सहभागिता आधारित मॉडल पर ग्रामीण क्षेत्रोंमें मातृ एवं शिशु कल्याण संक्रामक रोगकुपोषण और टीबी जैसी बीमारियों कीरोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान 70 ग्रामों में यह कार्य कर रहा है।संस्थान द्वारा मध्यप्रदेश के 6 जिलों में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा किसामुदायिक स्तर पर आशा कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाकर स्थानीय स्तर की चिकित्सीयआवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। श्री कटारिया ने महँगी दवाओं की तुलना मेंजेनेरिक दवाओं के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाल अवस्था में संतुलितखानापान से बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।
संस्थान के प्रमुख सलाहकार श्री एम.एमउपाध्याय ने कहा कि जन-स्वास्थ्यसहयोग द्वारा किये गये कार्यों के परिणाम उस क्षेत्र के स्वास्थ्य सूचकों में दिखते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar