चार राज्यों में अकेले चुनाव लड़ेगी जदयू, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में लिया गया फैसला

जनता दल यूनाइटेड (JDU) अब बिहार के बाहर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं होगा। जदयू जम्मू-कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली में आगामी चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी बैठक में आज फैसला लिया गया है।
बता दें कि रविवार को पटना में पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में नीतीश कुमार के अलावा जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, महासचिव केसी त्यागी समेत कई नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar