झारखंड:राजा केंदुआ गांव में नाबालिग के साथ गैंगरेप-हत्या के मामले में मुखिया समेत दो गिरफ्तार

चतरा: झारखंड  के चतरा जिले के ईटखोरी थान इलाके के राजा केंदुआ गांव में रेप के बाद नाबालिग की जलाकर हत्या के मामले मे पुलिस ने पंचायत करने वाली मुखिया तिलेश्वरी देवी समेत घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि घटना मे संलिप्त अन्य संदिग्धों, आरोपियों और पंचायत प्रतिनिधियों के गिरफ्तारी को ले सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जिलाधिकारी जीतेन्द्र कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारीयों को दे दिया गया है. पीड़ित परिवार को हर हाल मे इन्साफ दिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की जांच जारी है.
गांव में मौजूद हैं आलाधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजा केंदुआ गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. इतना ही नहीं गांव में एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय पीताम्बर सिंह खैरवार व एसडीपीओ सिमरिया प्रदीप कच्छप समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.  पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल अधिकारी गांव मे हर संदिग्धों पर खुद नजर रख रहे हैं. इधर घटना के बाद से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं. 
क्या है पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक गांव के सम्मत रविदास उर्फ पिट्टो की नाबालिग बेटी गांव के ही कुछ लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया. इसके विरोध में जब पंचायत बुलाई गई तो खुद को अपमानित महसूस करते हुए उन दबंगों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पीड़ित की जलाकर निर्ममता से हत्या कर दी. इतने से भी जब दिल नहीं भरा तो दबंगों ने पीड़ि‍ता सम्मत रविदास व उसकी मां की निर्ममता से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने युवती का अधजला शव बरामद किया था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar