सिनेमाघर के कमरे में दो लड़कियों से रेप, रहस्यमय तरीके से घर से हुईं थी लापता

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाली दो लड़कियां लापता होने मामले ने पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों लड़कियों के साथ टॉकीज परिसर में बने कमरे में दुष्कर्म किया गया. पुलिस को इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश है.

दरअसल, कंपू इलाके में रहने वाली दो लड़कियां 21 जुलाई को लापता हो गई थी. परिजनों ने कंपू थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था. सोमवार देर रात दोनों लड़कियां जयारोग्य अस्पताल में घूमती मिली तो पुलिस ने उनको बरामद कर लिया.

पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया कि उनको फिरोज और संजय नाम के लड़के बहला-फुसला कर ले गए थे. संजय वाल्मिकी एक टॉकिज में नौकरी करता है. संजय और उसके साथ फिरोज मिलकर दोनों लड़कियों के साथ टॉकिज स्थित अपने कमरे में लेकर पहुंचे जहां उनके साथ दुष्कर्म किया.
पुलिस ने मामला अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर संजय वाल्मिक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फिरोज खान की तलाश चल रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar