31 मई का दिन लाया है कुछ खास, जानें आपकी राशि को क्या मिलेगा उपहार

बुधवार उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति सफलता के लिए दुर्गा मंदिर में मशरूम चढ़ाएं।
  
मेष: मन नियंत्रित कर जरूरी दायित्वों की पूर्ति करेंगे। स्थिति वश समझौतावादी बनेंगे। पैंडिंग वर्क के पूरा होने पर मन में उत्साह रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

वृष: नए काम के प्रारंभ में रुकावटें आएंगी। पुरानी बातें भुलाकर समझौता करना पड़ेगा। प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक तनाव पैदा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

मिथुन: कांफिडेंस से महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। अचल सम्पत्ति को लेने की योजना बनेगी। प्रेम व दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

कर्क: ठोस निर्णय लेना पड़ेगा। आर्थिक योजनाएं सार्थक होंगी। व्यक्तिगत संबंधों से पारिवारिक विवाद व निजी जीवन अशांत होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम, शुभ समय प्रातः 07:30 से प्रातः 09:00 तक।

सिंह: बुद्धिमत्ता से समस्याएं निबटेंगी। पारिवारिक एकता हेतु मन केंद्रित होगा। रोजगार में व्यस्तता रहेगी। जरूरी कार्य पूरा कर लेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक।

कन्या: पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक।

तुला: गृह परिवर्तन की चिंता सताएगी। परिजन की अस्वस्थता से परेशान होंगे। कार्य सफलता से उत्साहित होंगे। रोजगार में लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक।

वृश्चिक: रचनात्मक योजनाएं निरर्थक होंगी। पार्टनर का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर उलझन पैदा होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण, शुभ समय सायं 06:00 से सायं 07:30 तक।

धनु: प्रोपर्टी संबंधित विवाद सुलझेगा। पुरानी घटनाओं की स्मृति से मानसिक परेशानी होगी। नकारात्मक विचार उत्साह कम करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

मकर: आंखें मूंद कर कार्य न करें। प्रेम संबंधों में मतभेद होगा। पूर्वानुमान से शंकाग्रस्त रहेंगे। गलती स्वीकार कर संबंधों में क्षमा याचक बनें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

कुंभ: पूर्वनिर्धारित कार्यों में सफलता मिलेगी। मन अनेक विचारों से ग्रस्त रहेगा। सृजनात्मकता का लाभ उठाएं। पैंडिंग वर्क समयानुसार पूरा होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम, शुभ समय प्रातः 09:00 से प्रातः 10:30 तक।

मीन: नकारात्मक विचार त्यागने से क्षमताएं निखरेंगी। समय पर जरूरी कार्य पूरे होंगे। लोग विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय प्रातः 10:30 से दोपहर 12:00 तक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने