मोदी ने अमरिंदर को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शानदार जीत मिलने पर पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है।
मोदी ने कैप्टन अमरिंदर को आज उनके जन्मदिन की भी बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात की और पंजाब में जीत के लिए बधाई दी। उन्हें जन्मदिन की भी बधाई दी और उनके लंबे तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। 
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है और उनके नेतृत्व में पार्टी दो तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar