कहीं होली के रंग आपकी त्वचा को ना कर दे बेरंग

देश में रंगो का त्योहार यानि होली की धूम अभी से देखी जा सकती है। रंगो द्दारा खेला जाने वाला ये त्योहार अपनी कुछ विशेषताओं के चलते संपूर्ण भारत में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार को मनाने वालो में भी गजब का उत्साह देखा जा सकता है। रंगो द्दारा खेला जाने वाला ये त्योहार आपके लिए कई परेशानियों का कारण भी बन जाता है।
इस त्यौहार के आने के साथ ही स्किन को लेकर भी आपकी चिंता और अधिक बढ़ जाती होगी। ऐसे में आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहे है जो होली खेलने से पूर्व जरुर अपनाए। ताकि आपकी कोम त्वचा को रंगो से कोई नुकसान न हो।
= जहां तक हो होली पर ऐसे परिधान पहने जिसमें आपका शरीर ढकनें के साथ ही ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित बना रहे।
= होली खेलने से पूर्व इस बात का ध्यान रखे कि होली के रंग कैमिकल युक्त ना हो। कैमिकल त्वचा के साथ ही आपकी आंखो के लिए भी बेहद नुकसानदायक होता है। ऐसे में जरुरी है कि आप कैमिकल युक्त रंगो के इस्तेमाल से बचे।
= होली खेलने से पहले शरीर के ऊपर सरसो का तेल, या फिर लोशन लगा ले जिसमें मॉश्चुराइजर की मात्रा अधिक हो। यह आपकी त्वचा को रंग के दुष्प्रभाव से तो बचाएगा ही साथ ही आराम से रंग निकालने में भी सहायक होगा।
= होली के रंगो को शरीर से साफ करनें के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करे।
= रंगो को हटाने के लिए स्किन को रब ना करें, रगड़ने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
= होली खेलते समय किसी हिस्से पर रंगो के कारण जलन या फिर खुजली चल रही है तो इसे नजर अंदाज ना करे बल्कि डॉक्टर की शरण में जाए।
= इस बात का अवश्य ध्यान रखे कि रंग लगाते समय आप उसे किसी के चेहरे पर रगड़े ना बल्कि हल्के हाथो से लगाए।
= शरीर पर चोट लगनें की स्थिति में होली खेलने से बचे।
= रंगो से अपने बालो को बचाने के लिए बालो में नारियल या फिर बादाम का तेल डालकर उन्हें किसी से कवर कर ले। दुपट्टा या फिर सिर पर स्टाइलिश हैडपैड बांध सकती है जो आपके बालो को होली के रसायनिक रंगो से सुरक्षित रखेगें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar