अपराध

जबलपुर में जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश: पनागर-सिहोरा से 11 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये जब्त

जबलपुर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान के तहत पनागर और सिहोरा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

जबलपुर में जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश: पनागर-सिहोरा से 11 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये जब्त
जबलपुर में जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश: पनागर-सिहोरा से 11 जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये जब्त

जबलपुर। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनागर और सिहोरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 11 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 25 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए।

पनागर में मकान के भीतर चल रहा था जुआ

पनागर थाना पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर की देर रात सूचना मिली थी कि जयप्रकाश वार्ड स्थित जित्तू ठाकुर के मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर छह लोगों को पकड़ लिया।

पनागर में पकड़े गए आरोपी:
अर्जुन कुशवाहा, नंदकुमार चौधरी, लोकेश खम्परिया, राकेश पटेल, अशोक कुशवाहा और आकाश कुशवाहा।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुए के फड़ से 16 हजार रुपये नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए।

सिहोरा में तालाब के पास जुआ खेलते मिले पांच लोग

इसी तरह सिहोरा थाना पुलिस ने ग्राम डूंडी में तालाब के पास संचालित जुए के फड़ पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ा।

सिहोरा में पकड़े गए आरोपी:
सिद्धांत चौरसिया, नसीम मोहम्मद, संतोष चक्रवर्ती, चंद्रभान पटेल और कपिल पटेल।

पुलिस ने इनके कब्जे से 9 हजार रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए।

जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह तथा संबंधित अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

A
लेखक

Arti Lodhi

Editor In Chief

पाठक प्रतिक्रियाएं

अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।

आपकी प्रतिक्रिया समीक्षा के बाद प्रकाशित हो सकती है।