🚨 खुले में बन रही थी चाट सामग्री, खाद्य विभाग का छापा
👨⚖️ खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में कार्रवाई
खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य अधिकारी देवेंद्र दुबे के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि खुले स्थान पर बिना किसी स्वच्छता मानकों के चाट एवं अन्य खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी।
बताया गया कि पूर्व में राम मंदिर के भूखंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद संचालक द्वारा खुले में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी, जिससे आसपास गंदगी और अस्वच्छता फैल रही थी।
⚠️ घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को यह भी पता चला कि खाद्य सामग्री तैयार करने में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए संबंधित विभाग को भी कार्रवाई के लिए अवगत कराने की बात कही है।
🏘️ मोहल्लेवासियों ने की थी शिकायत
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से खुले में खाद्य सामग्री बनाए जाने का विरोध किया था। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आबादी वाले इलाके में इस प्रकार खाद्य सामग्री तैयार करना लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है।
शिकायतों के आधार पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।
