सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे निगमायुक्त: पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का लिया जायजा

🚨 सुबह-सुबह सड़क पर उतरे निगमायुक्त 🚨

राम प्रकाश अहिरवार का औचक निरीक्षण, पानी-सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की जांच

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर की मूलभूत सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सुबह-सुबह औचक निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के कई प्रमुख इलाकों का दौरा कर पानी सप्लाई, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और मानसून तैयारियों का जायजा लिया।


💧 जलस्रोतों का किया निरीक्षण

निगमायुक्त ने अपने दौरे की शुरुआत भानतलैया और मंडी मदार टेकरी क्षेत्र से की। इसके बाद वे शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले परियट जलाशय और कुलिहिल टैंक पहुंचे। उन्होंने शहर में होने वाली पेयजल सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के दौरान पानी की सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

🌧️ मानसून तैयारियों पर फोकस

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए नालों और नालियों की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से बचने के लिए सभी बड़े नालों की सफाई समय पर पूरी की जाए।

🚮 सफाई और स्ट्रीट लाइट का लिया फीडबैक

निगमायुक्त विभिन्न वार्डों की गलियों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और सफाई कर्मचारियों के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स सुचारू रूप से चालू हैं और सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक है।

👨‍💼 अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों और स्वास्थ्य निरीक्षकों को साफ निर्देश दिए कि वे केवल कागजी दावों तक सीमित न रहें, बल्कि रोजाना खुद फील्ड में उतरकर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

✅ व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

भानतलैया, मदार टेकरी, कुलिहिल टैंक और परियट क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सफाई, जलापूर्ति और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। निगमायुक्त ने संतोष जताते हुए कहा कि इसी तरह की व्यवस्था लगातार बनी रहनी चाहिए।
🔥 “सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे निगमायुक्त… पानी और सफाई व्यवस्था की ली क्लास” 🔥

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने