🔪 शराब के लिए मांगे 500 रुपये 🔪
पैसे देने से मना किया तो युवक पर चाकू से हमला, हनुमानताल में फैली दहशत
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के करिया पाथर इलाके में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बदमाश ने सरेराह युवक को रोककर पहले उसके भाई के बारे में पूछताछ की और फिर शराब पीने के लिए ₹500 की मांग करने लगा। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया।
🚨 स्कूल गेट के पास हुई वारदात
पुलिस के अनुसार करिया पाथर स्कूल के पीछे रहने वाले रोहित सोनकर (31 वर्ष) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे वह करिया पाथर स्कूल गेट के पास खड़ा था। तभी इलाके का रहने वाला अमित अहिरवार वहां पहुंचा और रोहित के भाई राहुल के बारे में पूछताछ करने लगा।💸 शराब पीने के लिए मांगे पैसे
जब रोहित ने कहा कि उसे राहुल के बारे में जानकारी नहीं है, तो आरोपी विवाद करने लगा। इसके बाद अमित अहिरवार ने रोहित से शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की। रोहित द्वारा पैसे देने से साफ इनकार करने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गाली-गलौज शुरू कर दी।🩸 चेहरे पर किया चाकू से हमला
पीड़ित ने जब आरोपी को गाली देने से रोका, तो अमित अहिरवार ने अपने पास छिपाकर रखा धारदार चाकू निकाल लिया और रोहित पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से रोहित के चेहरे और दाढ़ी वाले हिस्से पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गया।🏃 लोगों को आता देख भागा आरोपी
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अमित अहिरवार, रोहित को दोबारा सामने आने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।👮 पुलिस ने शुरू की तलाश
हनुमानताल थाना पुलिस ने आरोपी अमित अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
🔥 “₹500 नहीं दिए तो चाकू मार दिया… हनुमानताल में सरेराह खूनी हमला” 🔥
