🚨 कार रोककर युवक पर हमला, पिस्टल की बट से चेहरे पर वार
जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में एक युवक पर कार रोककर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने पहले रास्ता रोका, फिर गाली-गलौज करते हुए पिस्टल की बट से युवक के चेहरे पर हमला कर दिया।
🛵 घर लौटते समय रोका रास्ता
पुलिस के अनुसार पटेल नगर वेलकम कॉलोनी निवासी निखिल रजक (20) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से महाराजपुर तिराहे से अपने घर लौट रहा था।
जब वह वेलकम कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए विवेक पांडे उर्फ चूहा पांडे ने अपनी कार उसकी बाइक के सामने लगाकर रास्ता रोक लिया।
🔫 पिस्टल की बट से किया हमला
पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने पहले गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर उसने अपने पास रखी पिस्टल निकाल ली और जान से मारने की नीयत से पिस्टल की बट सीधे चेहरे पर दे मारी।
हमले में निखिल की नाक पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
⚠️ जान से मारने की धमकी
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने के बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा —
इसके बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गया।
👮 पुलिस ने दर्ज किया मामला
अधारताल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।
