शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: डिप्टी कलेक्टर पर FIR दर्ज, प्रशासनिक गलियारों में मचा हड़कंप
फेसबुक से हुई पहचान, फिर बढ़ीं नजदीकियां
पीड़िता, जो मुरैना की रहने वाली 32 वर्षीय युवती है, ने आरोप लगाया कि उसकी पहचान वर्ष 2025 की शुरुआत में फेसबुक के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय वह सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे मुलाकातों तक पहुंच गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं।
शादी का वादा, फिर संबंध और कथित धोखा
युवती का आरोप है कि अधिकारी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने संबंध बनाए, लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। शिकायत में कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को घूमाने के बहाने उसे मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
5 करोड़ रुपये और आपत्तिजनक शर्तों का आरोप
मामले को और गंभीर बनाते हुए पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी अधिकारी ने शादी के बदले पांच करोड़ रुपये नकद देने और एक माह तक किसी अन्य व्यक्ति के साथ भेजने जैसी आपत्तिजनक शर्तें रखीं। इन आरोपों ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है।
वीडियो समेत अन्य साक्ष्य होने का दावा
युवती ने दावा किया है कि उसके पास मोबाइल फोन में कुछ वीडियो और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। उसने कहा है कि ये सभी सबूत जांच एजेंसियों को सौंपे जाएंगे, जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
सच के साथ, सबसे आगे...
