🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में टैंकर से 20 किलो गांजा बरामद, रीवा-शहडोल के तीन तस्कर गिरफ्तार

🚨 CRIME BREAKING 🚨
SACH KI DUNIYA

जबलपुर में 20 किलो गांजा जब्त, टैंकर से तस्करी का बड़ा खुलासा



📍 जबलपुर | 🗓️ ताज़ा अपडेट


जबलपुर। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खितौला थाना और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी कर एक ईंधन टैंकर से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

🚛 शहडोल मार्ग से आ रहे संदिग्ध टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध टैंकर जबलपुर की ओर आ रहा है। पान उमरिया रोड स्थित बिजली ऑफिस के सामने घेराबंदी कर नीले रंग के टैंकर को रोका गया। तलाशी के दौरान केबिन से गांजे के पैकेट बरामद हुए।

🚨 तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने टैंकर चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रीवा, शहडोल और सतना के निवासी शामिल हैं।

📱 आरोपियों से मोबाइल और नगदी भी बरामद की गई।

💰 10 लाख का गांजा जब्त

बरामद 20 किलोग्राम गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। टैंकर क्रमांक MP 18 H 5408 को भी जब्त कर लिया गया है।

महेंद्र पटेल के पास से 13 पैकेट और बिनोद कुमार के बैग से 7 पैकेट गांजा बरामद हुआ है।

👮‍♂️ पुलिस टीम की अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

✍ रिपोर्ट: Sach Ki Duniya Team

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar