नशा तस्करी पर जबलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 तस्कर गिरफ्तार, 9.78 किलो गांजा जब्त

🚨 नशा तस्करी पर बड़ा वार: 3 तस्कर गिरफ्तार, 9 किलो से ज्यादा गांजा जब्त



जबलपुर। नशा मुक्ति अभियान के तहत तिलवारा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 781 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 89 हजार रुपये आंकी गई है।

👉 पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

🔍 घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और सीएसपी आशीष कुमार जैन के मार्गदर्शन में तिलवारा पुलिस टीम ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध हालत में बैग लेकर जाते दिखे।

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने नहर के रास्ते जंगल की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी: शुभम पटेल, शुभम शुक्ला और नीरज डेहरिया

🌐 उड़ीसा से जुड़ा तस्करी नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह गांजा उड़ीसा के तितलागढ़ निवासी खितिज साहू से खरीदकर लाए थे। आरोपियों की योजना इसे छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर शहर में सप्लाई करने की थी।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

👮‍♂️ इनका रहा विशेष योगदान

  • सब इंस्पेक्टर अभिषेक कैथवास
  • जगदीश सिंह
  • जयशंकर चौहान
  • सुनील परवारी
  • पिंटू यादव
  • अभय बघेल
✔️ पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने