जबलपुर में नशे पर बड़ा वार: 9.781 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

🚨 तिलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.781 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। नशा विरोधी अभियान के तहत तिलवारा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9.781 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 97,000 रुपये बताई जा रही है।



🌲 जंगल की तरफ भाग रहे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल की रात तिलवारा पुलिस क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित चूल्हा गोलाई नहर के पास तीन युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लिए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

📦 ओडिशा से लाई गई थी खेप

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम पटेल (28), शुभम शुक्ला (28) और नीरज डेहरिया (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से खरीदकर लाए थे और इसे छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक कैथवास, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar