जबलपुर में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को बनाया निशाना

जबलपुर में चैन स्नैचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने महिला से छीनी सोने की चैन

जबलपुर।

जबलपुर के थाना गोहलपुर क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। शीतलामाई घमापुर निवासी 52 वर्षीय संध्या रावत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




कैसे हुई वारदात:
संध्या रावत अपनी बहू मानसी रावत के साथ एक्सिस वाहन से माढ़ोताल बजरंगनगर से घर लौट रही थीं।

जब वे चंडालभाटा फ्लाईओवर की चढ़ाई के पास पहुंचीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक आए।

बदमाशों का हुलिया:
बाइक चला रहा युवक सफेद शर्ट पहने था और उसके चेहरे पर लाल कपड़ा बंधा था।
पीछे बैठा युवक काले रंग की शर्ट में था और उसने चेहरे पर सफेद कपड़ा बांध रखा था।

पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर संध्या रावत के गले से सोने की चैन खींच ली। अचानक हुए हमले से महिला घबरा गईं।

इस दौरान चैन टूटकर उनके दुपट्टे में फंस गई, जिससे आधी चैन उनके पास रह गई, जबकि बदमाश आधी चैन लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई:
पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

— सच की दुनिया



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar