🔴 BREAKING NEWS
Loading...

रात 3 बजे गुंडागर्दी का तांडव: घर पर पथराव, धारदार हथियारों से दरवाजा तोड़ने की कोशिश




 विरोध करने की सजा! नशा करने से रोका तो परिवार पर हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात


जबलपुर।शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित सिंघई मोहल्ला (बीटी तिराहा) में गुरुवार देर रात दहशत फैलाने वाली घटना सामने आई। रात करीब 3 बजे आधा दर्जन से अधिक असामाजिक तत्वों ने एक परिवार के घर पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने न सिर्फ घर पर जमकर पथराव किया, बल्कि धारदार हथियारों से दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की।

पीड़ित संदीप नामदेव ने बताया कि घर के पास कुछ युवक रोजाना शराब और नशा करते हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने रंजिश पाल ली। इसी के चलते देर रात बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

🔻 दहशत में परिवार, रातभर सहमे रहे लोग
हमले के दौरान पत्थरों की आवाज और दरवाजा तोड़ने की कोशिश से पूरा परिवार डर गया। मोहल्ले के अन्य लोग भी सहम गए और इलाके में भय का माहौल बन गया।

🔻 इन आरोपियों के खिलाफ शिकायत
पीड़ित ने आशु वर्मन, अनिल वर्मन, अनिल सिंघई, लकी सिंघई समेत अन्य के खिलाफ गढ़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

🔻 सीसीटीवी और वीडियो पुलिस को सौंपे
परिवार ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar