🔴 BREAKING NEWS
Loading...

गढ़ा चल समारोह में दर्दनाक हादसा ... टेंट का खंभा गिरने से घायल महिला की मौत, 15 से अधिक लोग घायल

 


जबलपुर। शहर के गढ़ा क्षेत्र में शुक्रवार रात दुर्गा चल समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। गुलौआ चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सामने बनाए गए मंच पर लाइट लगाने के दौरान टेंट के अस्थाई खंभे गिर गए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घायल हुई श्वेता वर्मा नामक महिला ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

आयोजन समिति पर लापरवाही का आरोप
मृतका के परिजनों का आरोप है कि आयोजन समिति ने मंच निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की खुली अनदेखी की। बताया जा रहा है कि लोहे के खंभे ठीक से मजबूती से नहीं लगाए गए थे, जिसके चलते मंच का ट्रस गिर गया और यह हादसा हो गया।

घटना के वक्त मचा हड़कंप


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 11 बजे चल समारोह पूरे उत्साह के साथ गुजर रहा था। गुलौआ चौक पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। इसी बीच अचानक जोरदार आवाज के साथ ट्रस गिर पड़ा, जिससे कई लोग नीचे दब गए। मौके पर भगदड़ मच गई, लोग चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों और समिति सदस्यों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar