रांझी पुलिस का अनोखा कदम: जुआरियों का जुलूस निकालकर किया सार्वजनिक प्रदर्शन



जबलपुर। रांझी थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ा पत्थर क्षेत्र में जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को धर दबोचा और उन्हें उसी स्थान पर पैदल जुलूस के रूप में घुमाया, जहां ये लोग आए दिन जुआ फड़ जमाते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय रहवासियों के अनुसार, बड़ा पत्थर सब्जी मंडी दोपहर के समय जुआ और शराबखोरी का अड्डा बन चुका था। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद आरोपी खुलेआम जुआ खेलते रहे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने सीएसपी सतीष साहू के निर्देशन में टीम के साथ घेराबंदी की और जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और ₹4600 नगद बरामद किया। हालांकि, जुआ फड़ संचालक संदीप उर्फ लाला चौधरी मौके से फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्त में आए आरोपी:

  1. प्रमोद गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता, निवासी बड़ा पत्थर

  2. महेंद्र नायर पिता गोपाल नायक, निवासी रक्षा नगर कॉलोनी

  3. धनेश श्रीवास पिता बाबूलाल श्रीवास, निवासी मेजर किराना स्टोर के पास

  4. मुकेश महोबिया पिता राजकुमार महोबिया, निवासी नई बस्ती, सुभाष नगर

  5. प्रदीप उर्फ गोलू पिता मदन चौधरी, निवासी बंगाली कॉलोनी, रांझी

  6. कुलदीप यादव पिता मुन्ना यादव, निवासी जेपी मेमोरियल स्कूल के पास

  7. संदीप उर्फ लाला चौधरी (फरार)

सभी आरोपियों पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar