लगातार बारिश ने ली मासूम की जान, नाले में बहा 8 वर्षीय राजवीर



ओमेक्स सिटी के पास हादसा, चार घंटे की मशक्कत के बाद SDRF ने निकाला शव

इंदौर।शहर में लगातार हो रही बारिश बुधवार रात एक परिवार के लिए मातम बनकर उतरी। मायाखेड़ी क्षेत्र में 8 वर्षीय राजवीर मालवीय नाले के तेज बहाव में बह गया। गुरुवार सुबह उसका शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास बने पुल के नीचे फंसा मिला। SDRF की टीम ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, राजवीर अपने पिता राजपाल मालवीय (सिक्योरिटी गार्ड) के साथ ओमेक्स सिटी के पास नाले के किनारे मौजूद था। पिता ने बेटे को पास ही बने ओटले पर बैठाकर थोड़ी दूरी पर वाहन खड़ा करने गए थे। करीब 10 मिनट बाद लौटे तो राजवीर वहां नहीं मिला। परिजन तत्काल पुलिस के पास पहुंचे।

सूचना मिलते ही लसूडिया पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची, लेकिन नाले के तेज बहाव और लगातार बारिश के चलते रात में सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। सुरक्षा कारणों से टीम ने सुबह तक इंतजार किया। गुरुवार तड़के 5 बजे से दोबारा तलाश शुरू की गई। रस्सियों और उपकरणों की मदद से सर्चिंग के दौरान सुबह करीब 9 बजे राजवीर का शव पुल के नीचे फंसा हुआ मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar