गढ़ा बाजार में दीवार की दरार से निकला 3 फीट लंबा सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

 



जबलपुर। गढ़ा बाजार स्थित छोटे जैन मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक घर की दीवार में 3 फीट लंबा सांप घुस गया। सांप को देखकर घरवालों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे प्रकृति में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, गढ़ा बाजार छोटे जैन मंदिर के पीछे रहने वाले गुड्डू पटेल दोपहर करीब 2 बजे घर में पौधों में पानी दे रहे थे। तभी उनकी नजर मिट्टी की कच्ची दीवार की दरार में छिपे सांप पर पड़ी। घबराए बिना उन्होंने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी।

गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासी उत्तम चंद जैन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। थोड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों ने सर्प विशेषज्ञ की सतर्कता और समझदारी की सराहना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar