चोरल टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग ढही, दो मजदूरों की मौत; लापरवाही या बारिश जिम्मेदार?



महू (मध्य प्रदेश)। इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। महू के चोरल क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में सुरंग ढहने की वजह बारिश को बताया जा रहा है, हालांकि निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मृतकों में से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार सुबह लगभग 4 बजे हुआ। चोरल नदी के पास इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर दो सुरंगों का निर्माण कार्य जारी है। इसी दौरान अचानक एक सुरंग का हिस्सा गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रोजेक्ट के पीछे विकास की बड़ी योजना
इंदौर-खंडवा मार्ग पर बन रही ये सुरंगें क्षेत्र के विकास और यातायात सुगमता की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। पहली सुरंग 500 मीटर और दूसरी 300 मीटर लंबी प्रस्तावित है। इनके पूरा होने पर इंदौर से खंडवा का सफर करीब ढाई घंटे कम हो जाएगा, जो अभी साढ़े चार से पांच घंटे का है। साथ ही हाईवे पर तीखे मोड़ों की संख्या घटेगी, जिससे दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar