जिला अस्पताल में दिनदहाड़े मर्डर: नर्स बनने की ट्रेनिंग ले रही 12वीं की छात्रा की चाकू से गोदकर हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल



नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार को नर्स की ट्रेनिंग ले रही 12वीं की एक छात्रा की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 18 वर्षीय संध्या चौधरी के रूप में हुई है, जो नरसिंहपुर की बाहरी रोड की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। वह अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए नियमित रूप से ड्यूटी रूम के सामने मौजूद रहती थी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे काली शर्ट पहले एक अज्ञात युवक अस्पताल परिसर में दाखिल हुआ और ड्यूटी रूम के सामने ही संध्या पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। युवक ने सीधे गले पर वार किया जिससे संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
जिला अस्पताल में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से हड़कंप मच गया। मौके पर दहशत का माहौल बन गया। बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक को तलाश करने में जुट गई है। मामले की पतासाजी करने में लगी हुई है कि आखिर छात्रा की हत्या की वजह क्या है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar