🔴 BREAKING NEWS
Loading...

बरेला में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल



जबलपुर। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। बरेला थाना क्षेत्र के धनपुरी गांव में शनिवार सुबह एक मिनी ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनंद विश्वकर्मा और ललित विश्वकर्मा मारुति ईको कार से कहीं जा रहे थे। सुबह धनपुरी गांव के पास जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, सामने से आ रहे मिनी ट्रक (क्रमांक एमपी 36 जी 0619) ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आनंद विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ललित विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल ललित को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है, वहीं ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar