🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मुरैना में दंपती के बीच घरेलू विवाद बना जानलेवा, धारदार हथियार से हमला कर पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद भी खा लिया ज़हर



मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में बुधवार को घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने स्वयं भी जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना कैलारस क्षेत्र के ग्राम लीलहर का पुरा की है, जहां रहने वाले रामविलास कुशवाह (45) और उनकी पत्नी सरोज कुशवाह (42) के बीच किसी घरेलू कारण को लेकर विवाद हुआ। बहस के दौरान गुस्से में आकर रामविलास ने सरोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद रामविलास ने परिजनों को सूचना दी और खुद भी ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो सरोज खून से लथपथ पड़ी थी और रामविलास अचेत अवस्था में मिला। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पहले सरोज की मौत हुई, उसके कुछ समय बाद रामविलास ने भी दम तोड़ दिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों दंपती मजदूरी के तौर पर आसपास के खेतों में बटाई पर काम किया करते थे। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह एक पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar