🔴 BREAKING NEWS
Loading...

जबलपुर में अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश



जबलपुर। जिले में नागरिक सुविधाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में पदस्थ सभी शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फील्ड स्टाफ के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश देश की वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जारी किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रतिबंध की अवधि में किसी भी कर्मचारी को सामान्य अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश के आवेदन पर विचार किया जाएगा, वह भी कलेक्टर की पूर्वानुमति और सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के पश्चात।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावशील रहेगा, और इसका उल्लंघन प्रशासनिक अनुशासन की दृष्टि से गंभीर माना जाएगा।

जिला प्रशासन का यह कदम आपात स्थिति में सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar