🔴 BREAKING NEWS
Loading...

मदन महल क्षेत्र में छेड़छाड़ की घटना, मामला दर्ज




जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र में गेट नंबर चार साईं मंदिर के पास 12 जनवरी को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक अज्ञात युवक महिला के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ दिखाई दे रहा है।


मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि पीड़िता नैनपुर, मंडला की रहने वाली है और जबलपुर में पढ़ाई और प्राइवेट जॉब करती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं क्षेत्र में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar